Under-17 Women's World Cup : पहले मैच में 0-8 से हारा भारत

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2022 09:22:01 AM
Under-17 Women's World Cup: India lost 0-8 in the first match

भुवनेश्वर : भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 में अपने अभियान की शुरुआत मंगलवार को अमेरिका के हाथों 0-8 की हार के साथ की। भुवनेश्वर के कलिगा स्टेडियम पर खेले गए एकतरफा मुकाबले में अमेरिका के लिए सात अलग अलग खिलाड़यिों ने गोल किये। मेलिना रेबिबास ने विजयी टीम के दो गोल जमाए।

भारत के लिए गोल का सर्वश्रेष्ठ मौका मैच के पहले हाफ में बना जब नेहा ने लंबी रेंज से अपनी किस्मत आजमाई चाही, लेकिन उनका प्रयास नेट के पास से गुजर गया। भारतीय लड़कियां अपने अगले मुकाबले में शुक्रवार को मोरोक्को का सामना करेंगी, जो विश्व कप में पदार्पण कर रही है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.