स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेन्द्र चहल और उनकी मंगेतर धनश्री वर्मा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। धनश्री वर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह वहां के लोगों के साथ डांस कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रहे डोंट रश चैलेंज के तहत ये वीडियो डाला है।

धनश्री वर्मा इन दिनों अपने पति युजवेंद्र चहल के साथ मालदीव में छुट्टियों मना रही हैं। इसी बीच बिना कोई देरी किए धनश्री ने एक नए गाने पर वीडियो बनाया और अपने फैन्स के साथ शेयर किया। धनाश्री वर्मा मालदीव से लगातार अपने वीडियो और फोटो फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं।

वीडियो में धनश्री समुद्र किनारे ग्लैमरस लुक में भी नज़र आईं। वहीं चहल शॉर्ट्स पहने हुए थे। दोनों मालदीव में शादी के बाद खूब एंजॉय कर रहे हैं। इस वीडियो में वो अपने दोस्त के साथ ट्रेंड में चल रहा डोंट रश चैलेंज को करती दिखाई दी हैं।