Williamson बच्चे के जन्म के लिये न्यूजीलैंड लौटेंगे

Samachar Jagat | Wednesday, 18 May 2022 01:20:57 PM
Williamson to return to New Zealand for childbirth

मुंबई : सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को घोषणा की कि फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान केन विलियमसन अपने बच्चे के जन्म के लिये पत्नी के साथ होने के लिये न्यूजीलैंड लौट रहे हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''आधिकारिक अपडेट : हमारे कप्तान केन विलियमसन अपने परिवार में नये सदस्य के जुड़ने के लिये न्यूजीलैंड जा रहे हैं। ’’ फ्रेंचाइजी ने कहा, ''सनराइजर्स खेमे में हर कोई केन विलियमसन की पत्नी की सुरक्षित 'डिलिवरी’ और उनके लिये अपार खुशियों की कामना कर रहा है। ’’ विलियमसन इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं, उन्होंने 13 मैचों में केवल 216 रन जुटाये हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.