- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। क्रिकेट प्रशंसकों की इस मुकाबले पर नजरें रहेंगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को शिकस्त देकर विजय आगाज करने को आतुर है। दोनों ही टीमों के बीच ये मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।
शेफाली वर्मा के एक बार फिर भारतीय टीम की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। स्मृति मंधाना उनका साथ दे सकती हैं। यास्तिका भाटिया नंबर 3 पर उतर सकती हैं। मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर अपने अनुभव और जबरदस्त हिटिंग का दम दिखाती नजर आएंगी। मैच में ऑलराउंउर दीप्ति शर्मा का भी भारतीय टीम ओर से बड़ा रोल होगा।
भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और क्रांति गौड़।
PC: espncricinfo.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें