- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 12 जून से शुरू होने वाला है। महिला क्रिकेट के इस महाकुंभ में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास इतिहास रचने का मौका होगा। अगर वह इस टूर्नामेंट में तीन मैच खेलने में सफल रहती है तो टी20 इंटरनेशनल (मेंस और वुमेंस) में 200 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।
हरमनप्रीत कौर अभी तक भारत की ओर से 197 मैच खेल चुकी हैं। पुरुष और महिला अन्तरराष्ट्रीय टी20 में कोई भी खिलाड़ी अभी तक इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाया है।
महिला वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली दूसरी खिलाड़ी न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स हैं। वह अपने कॅरियर में अभी तक 183 मैच खेल चुकी हैं। सूजी बेट्स ने 4720 रन आए हैं। हरमनप्रीत कौर अपने अन्तरराष्ट्रीय टी20 कॅरियर में 4075 बना चुकी हैं। इंग्लैंड की डेनियल वॉट ने 180 मैच खेले हैं।
PC: harmanpreet
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें