Women's T20 World Cup: विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपए, IPL चैंपियन को मिली इनामी राशि से है 3 गुना से भी अधिक

Hanuman | Thursday, 04 Jun 2026 04:46:47 PM
Women's T20 World Cup: The Winning Team Will Receive This Many Crores of Rupees

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण समाप्त होने के बाद अब दर्शकों को महिला टी20 विश्व कप का रोमांच देखने को मिलेगा। इसका 10वां संस्करण 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों के बीच 33 मैच खेले जाएंगे।

सभी टीमों को 2 ग्रुप्स में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-1 में जगह मिली है। यानी दर्शकों को ग्रुप  में भारत-पाक मुकाबला देखने को मिलेगा। आज हम आपको टी20 विश्व कप 2026 में विजेता टीम को मिलने वाली पुरस्कार राशि के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खिताब जीतने वाली टीम को 2,340,000 यूएस डॉलर यानी करीब 65 करोड़ रुपए मिलेंगे, ये आईपीएल चैंपियन आरसीबी को मिली इनामी राशि से 3 गुना से भी अधिक है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2026 में विजेता बनने पर 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली। आईसीसी की ओर से महिला टी20 विश्व कप के लिए 8,764,615 यूएस डॉलर की रिकॉर्ड इनामी राशि का ऐलान किया है। ये गत संस्करण की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की  रनर अप टीम को 1,170,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 32 करोड़ रुपए मिलेंगे।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.