इन्टरनेट डेस्क। आज तक आप कई होटल में गये होंगे। वहां पर आपको वेटर मेल और फीमेल ही दिखाई देंगे। लेकिन आज एक ऐसे होटल के बारे में बताएंगे जिसको सुनकर आपको विश्वास नहीं होगा।
एक होटल ऐसा है जिसमें काम करने वाले वेटर इंसान नहीं बंदर है। यह होटल जापान की राजाधानी टोक्यो में स्थित है। होटल का नाम काबुकी है। यहां पर आपको सिर्फ बंदर वेटर ही मिलेंगे।
आश्चर्य की बात यह है कि होटल के सारे काम बंदर ही करते है। ये बंदर वेटर की ड्रेस पहनकर रहते है। साथ ही मुह पर माक्स भी लगाते है जिसके की अजीब सा महसूस ना हो।
बंदरों के द्वारा होटल में सारे काम करने के कारण यह होटल चर्चा में बना रहता है। हांलाकि जापान में पशुओं पर बड़े सख्त नियम है।
होटल में बंदरों को काम कराने के लिए सरकार से अनुमति ली हुई है। ये बंदर दिन में सिर्फ दो घण्टे ही काम करते है। इसलिए होटल का मालिक अन्य बंदरों को भी प्रशिक्षण दे रहा है।