इंडोनेशिया। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक अजगर का है जो अपनी भूख मिटाने के लिए जिंदा इंसान को ही निगल जाता है।
मामला इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी द्वीप के एक गांव का है जहां पर 25 साल का अकबर सालेबिरो रोज की तरह अपने पाम तेल की फसल देखने गया था, लेकिन वहां जाने के बाद अकबर अचानक गायब हो गया। पहले तो परिवार के लोगों को लगा कहीं गया होगा। जब शाम तक घर नही लौटा तो परिवार को टेंशन होने लगे और लोग उसकी तलाश में निकल पड़े।
ढूंढते-ढूंढते लोग जब घर के पीछे मौजूद गार्डन में पहुंचे तो देखा कि एक बड़ा अजगर मरा पड़ा है, जिसका पेट काफी फूला था। गांव के लोगों ने जब चाकू से अजगर के पेट को चीरा तो उसके अंदर अकबर मरा हुआ पड़ा हुआ था। इस विशालकाय अजगर ने अकबर को अपना शिकार बना लिया था।