मारुति का निर्यात संचयी रूप से 15 लाख इकाई के पार

Samachar Jagat | Friday, 23 Sep 2016 02:39:36 PM
Maruti exported over 1.5 million units cumulatively

नई दिल्ली, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारति सुजुकी इंडिया एमएसआई का निर्यात संचयी रूप से 15 लाख इकाई के आंकड़े को पार कर गया है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा, ''ये वाहन यूरोप, लातिन अमेरिका तथा अफ्रीका समेत 100 से अधिक देशों को निर्यात किये गये। इस वर्ष की शुरूआत में कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बालेनो पहली कार बनी जिसका निर्यात भारत से जापान किया गया। इसका विनिर्माण विशेष रूप से भारत में हुआ।

सरकार पर्यटन को सस्ता, सुलभ बनाने पर काम कर रही है : राजू

एमएसआई ने 1987-88 में निर्यात शुरू किया था। उस समय छोटी संख्या में कारें हंगरी भेजी गयी थी।

बयान के अनुसार, ''उसके बाद निर्यात में निरंतर वृद्धि होती रही। समय-समय पर नये मॉडल और बाजार जोड़े गये। हालांकि निर्यात कारोबार गंतव्य देशों में आर्थिक एवं नीति बदलाव पर निर्भर है लेकिन कंपनी साल-दर-साल निर्यात में वृद्धि हासिल करती रही।“

ऑक्सफोर्ड ने कानून की पढ़ाई की खातिर भारतीयों के लिए नई छात्रवृत्ति शुरू की

एमएसआई के प्रबंध निदेशक तथा सीईओ केनिची अयूकावा ने कहा, ''मारति सुजुकी ने निरंतर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति बनाये रखी। नियमित रूप से नये उत्पाद की पेशकश की गयी और नये देशों तक पहुंचा गया। हमारा जेन, ए स्टार, मारति 800 और अल्टो माडल यूरोप के अधिक प्रतिस्पर्धी बाजारों समेत विदेशों में धाक जमाये है।

वर्ष 2015-16 में एमएसआई के शीर्ष निर्यात माडल में अल्टो, स्विफ्ट, सिलेरियो, बालेनो तथा सियाज हैं। श्रीलंका, चिली, फिलीपीन, पेरू और बोलीविया शीर्ष निर्यात बाजार हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.