उत्तर प्रदेश विधानसभा का डिजिटलाइजेशन, अखिलेश ने किया उद्घाटन

Samachar Jagat | Monday, 22 Aug 2016 03:22:35 PM
Digitalization of Uttar Pradesh Assembly opening by Akhilesh

लखनऊ। अब एक क्लिक करते ही कम्प्यूटर में उत्तर प्रदेश विधानसभा की पूरी कार्यवाही घर बैठे देखी जा सकती है। पिछले 25 वर्षों की पूर्री कार्यवाही का डिजिटलाइजेशन कर दिया गया है। विधानभवन के सेन्ट्रल हाल में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय और कुछ मंत्रियों की मौजूदगी में आज इसका उद्घाटन किया। 

उद्घाटन के साथ ही उत्तर प्रदेश अब केरल और हिमाचल प्रदेश के बाद इस तकनीक का प्रयोग करने वाली देश की तीसरी विधानसभा बन गई है। लेकिन, उत्तर प्रदेश विधानसभा का डिजिटलाइजेशन आधुनिकतम तकनीक वाला है।

दो निजी कम्पनियों के पिछले कई महीने की मशक्कत के बाद शुरु हुए डिजिटलाइजेशन से विधायकों के क्षेत्र वाले भी जान सकेंगे कि उनके प्रतिनिधि ने सदन में क्षेत्रीय समस्याओं को कितनी बार और कैसे उठाया। उस पर सरकार का क्या निर्णय रहा। सदन का क्या रुख रहा। विधायकगण क्षेत्र के लोगों को सदन में उठाये गए जनसमस्याओं की वीडियोग्राफी भी दिखा सकेंगे।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.