क्राइम डेस्क। असम के कार्बी आंगलांग जिले में दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या करना के मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां के पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया ने बताया कि 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। इनमे वह आरोपी भी शामिल है जिसने बच्चा चोर असम में घुस चुके हैं की अफवाह फैलाई थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश अग्रवाल जांच की निगरानी कर रहे हैं। एडीजीपी हरमीत सिंह को सोशल मीडिया की अफवाहों पर नजर रखने के लिए कहा गया हैं।
दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार ने छीनी शिक्षक सहित सात छात्रों की जान
बता दें, असम के कर्बी आंगलांग जिले में शुक्रवार रात को भीड़ ने म्यूजिशिययन नीलोत्पल दास (29) और बिजनेसमैन अभिजित नाथ (30) को मार दिया था। भीड़ को संदेह हुआ कि दोनों बच्चा चुराने यहां आये हैं। लेकिन दोनों दोस्त कर्बी आंगलांग के पिकनिक स्थल कांगथीलांगसो गये थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से रास्ता भी पूछा था। जब दोनों वापस आ रहे थे उसी समय पंजूरी में कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी। दोनों युवकों ने भीड़ से बेगुनाह होने का अनुरोध भी किया लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।
छतरपुर मुठभेड़: दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल के लिए रवाना किया लेकिन दोनों की बीच रास्ते में ही मौत हो गई। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा हैं। फिलहाल पुलिस और आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
असम में दो युवकों की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में जांच का आदेश
बता दें, दोनों युवक गुवाहाटी के रहने वाले थे। नीलोत्पल दास गोवा में म्यूजिशियन और इवेंट मैनेजर के रूप में काम करता था वहीँ उसका दोस्त अभिजीत नाथ इंजीनियरिंग ग्रेजुएट था और गुवाहाटी में अपना बिजनेस चलाता था। शुक्रवार को कार्बी आंगलोंग में कुछ खास मछलियां पकड़ने गए थे। जो सिर्फ इसी इलाके में मिलती हैं।