सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। धारकुंडी पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव बरौं में कल रात चार लोगों ने मिलकर धनीलाल यादव (38) पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि मृतक का अपने सगे चाचा पराग यादव से संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कल पराग यादव ने अपने परिजन के साथ मिलकर धनीलाल की हत्या कर दी। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। एजेंसी