...Bigg Boss 10 में "सलमान" के साथ हुआ धोखा!

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Jan 2017 09:30:11 AM
bigg-boss 10 crew-members-cheated-to-salman-khan

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों बिग बॉस को लेकर सुर्खियों में हैं। सलमान और बिग बॉस का साथ लगता है इस सीजन के बाद खत्म हो जाएगा। क्योंकि हाल ही में बिग बॉस ने सलमान की सलाह तक नहीं मानी और उन्हें बेवकूफ बना दिया।

हालांकि इस शो के चक्कर में सलमान को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कारण कि इस बार शो में इतना कुछ हो रहा है कि 'सुल्तान' अपनी इमेज को लेकर चिंता करने लगे हैं।

बिग बॉस घर वालों की हरकतों के कारण सलमान दो बार दर्शकों से माफी भी मांगनी पड़ी है। ऐसा लगता है कि वो मन बना चुके हैं कि अगले शो में वो इसका हिस्सा नहीं होंगे। कारण कि इस बार तो शो के क्रू मेंबर्स ने सलमान खान की बात को ही नजर अंदाज कर दिया। इस बात से बजरंगी भाईजान बेहद नाराज हैं।

खबरों के मुताबिक, 'सलमान खान कुछ खास मौकों पर घर के सदस्यों को पार्टी देना नहीं भूलते हैं। इस वीकेंड पर सलमान अपने साथ घर के सदस्यों के लिए अपने घर से खाना लेकर आए थे। उन्होंने यह खाना बिग बॉस के क्रू को सौंप दिया था। जब सलमान ने कैमरे से अलग जाकर घर के सदस्यों से पूछा कि घर का खाना कैसा लगा? सबका रिस्पांस अलग-अलग था। सलमान समझ गए कि खाना वहां तक पहुंचा ही नहीं।'

फिर क्या सलू भाई को नाराज होने से कौन रोक सकता था। खबरों ने बताया, 'बिग बॉस के क्रू पर सलमान नाराज हुए। उन्होंने अपनी नाखुशी जाहिर की कि पहली बात तो खाना पहुंचाया नहीं। दूसरा उन्हें भी जानकारी नहीं दी गई।' अब सलमान शो को छोडऩे का लगभग मन बना ही चुके है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.