बिग बॉस10 : बाहर हुई प्रियंका जग्गा ने मिसकैरेज की खबरों को बताया अफवाह,बोली..... 

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2016 08:25:28 AM
Bigg Boss 10 priyanka-jagga-break-her-silence-over-having-miscarriage

मुंबई। पिछले हफ्ते घर की सबसे विवादित कंटेस्टेंट को उनके बुरे व्यवहार के कारण शो के होस्ट सलमान खान ने बाहर निकल दिया था। तभी से उनके बारे में तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया में उनके भाई समीर जग्गा ने शो और सलमान की खूब आलोचना की। उसके कहा की 'बिग बॉस' के घर में उसकी बहन का मिसकैरेज हो गया था। हालांकि, खुद प्रियंका ने इन खबरों का खंडन किया है। एक लीडिंग एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक, प्रियंका ने कis बात का खण्डन कर दिया है। 

गोविन्दा हैं सलमान के असली हीरो

प्रियंका ने कहा, "पहली बात तो यह कि मैं प्रेग्नेंट नहीं थी। हां, मुझे गायनिक प्रॉब्लम थी और ब्लीडिंग हो रही थी। लेकिन उसकी वजह मिसकैरेज नहीं था। मुझे बेडरेस्ट की सलाह दी गई थी। क्योंकि मैं टास्क नहीं कर सकती थी, खाना नहीं बना सकती थी और न ही ड्रेसेस को स्टोर रूम में रख सकती थी। लेकिन साथी कंटेस्टेंट्स ने मुझे को-ऑपरेट नहीं किया।"

लता मंगेशकर ने पिता को 116वीं जयंती पर किया याद

प्रियंका ने आगे कहा, "मुझे सलमान के बर्थडे पर डांस के लिए कहा गया। अब आप ही बताइए, ऐसी कंडीशन में मैं कैसे यह करती। एंडेमोल (बिग बॉस की प्रोडक्शन कंपनी) और कलर्स (चैनल) मेरे लिए फैमिली की तरह हैं। अगर वे मेरे साथ फिर कभी काम करना चाहेंगे तो मैं जरूर उनका साथ दूंगी। अगर वे ऐसा नहीं चाहते तो यह फैसला भी मुझे मंजूर है।बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद जग्गा अपने पति और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और काफी खुश हैं।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.