हिलेरी क्लिंटन का समर्थन करने वालों में इस अभिनेता का भी जुड़ा नाम, Twitter पर किया विश

Samachar Jagat | Monday, 07 Nov 2016 02:02:43 PM
bollywood-actor-kabir-bedi-supports-hillary-clinton

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अभिनेता कबीर बेदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए होने वाले आगामी चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

टॉयलेट: एक प्रेम कथा' की शूटिंग शुरू, अक्षय - भूमि ने ली टॉयलेट सेल्फी 

कबीर बेदी ने हिलेरी क्लिंटन को ट्विटर पर समर्थन किया। कबीर बेदी ने हिलेरी क्लिंटन को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना एक मील का पत्थर होगा।

बता दें कि अमेरिका में अभी तक राष्ट्रपति कोई महिला नहीं बनी हैं। ऐसे में अगर हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति बनती हैं, तो यह एक ऐतिहासिक घटना होगी। 

मैं सरोगेसी पर विचार करना चाहती हूं: किम कार्दाशियां

कबीर बेदी ने ट्वीट किया, 'हिलेरी क्लिंटन को 2016 के अमेरिकी चुनाव में सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना सच में मील का पत्थर होगा। मैं अमेरिकी चुनाव में उनके साथ हूं।' आठ नवंबर को राष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मुख्य मुकाबला है।

हॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिलेरी का समर्थन किया है जिनमें लियोनाडरे डिकैप्रियो, बेयोंसे नोल्स, किम कारदाशियां, कान्ये वेस्ट, केटी पैरी, अमेरिका फेरेरा शामिल हैं।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.