बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का निधन

Samachar Jagat | Thursday, 27 Apr 2017 12:15:50 PM
Bollywood actor Vinod Khanna died

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनाद खन्ना का आज 70 साल की उम्र में लंबी बिमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरदासपुर से बीजेपी सांसद विनोद खन्ना काफी समय से कैंसर से जुझ रहे थे। विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 में पेशावर में हुआ था।  

गौरतलब है कि कुछ समय पहले विनोद खन्ना की फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर और बिमार नजर आ रहे थे, वायरल हुई फोटो में वे अपनी पत्नी कविता और अपने बेटे राहुल खन्ना के साथ नजर आ रहे थे। 

फिल्मी सफर

उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत 1968 मे आई फिल्म "मन का मीत" से की जिसमें उन्होने एक खलनायक का अभिनय किया था। कई फिल्मों में उल्लेखनीय सहायक और खलनायक के किरदार निभाने के बाद 1971 में उनकी पहली एकल हीरो वाली फिल्म 'हम तुम और वो' आई। कुछ समय फिल्मों से दूर रहे विनोद खन्ना ने अपनी दूसरी फिल्मी पारी भी सफलतापूर्वक खेली और अभी तक भी फिल्मों में सक्रिय थे। 

राजनीति सफर 

वर्ष 1997 और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की ओर से सांसद चुने गए। 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रिय मंत्री भी रहे। सिर्फ 6 माह पश्चात् ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया।

source - google 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.