सलमान के बर्थडे पर जैकलीन ने किया ये प्यार भरा ट्वीट, इन स्टार्स ने भी किया Wish, जाने क्या कहा !

Samachar Jagat | Tuesday, 27 Dec 2016 03:28:41 PM
Bollywood stars wishes-salman-khan-on-his-birthday

नई दिल्ली। सलमान खान आज अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पनवेल के फार्महाउस में सेलिब्रेशन पार्टी भी रखी।  इस पार्टी में कोई स्टार सेलेब्रिटीज़ और फॅमिली शामिल हुई।  सोशल मीडिया पर भी बहुत से स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। 

आइए जानते हैं कि किसने क्या लिखा-

जैकलीन फर्नांडीस ने सलमान के लिए प्यार और हमेशा प्यार बताया। 

उर्वशी रौतेला ने लिखा कि सलमान इकलौते ऐसे एक्टर हैं जो अपनी ऑन स्क्रीन जिंदगी और ऑफ स्क्रीन जिंदगी, दोनों के लिए बराबर प्यार पाते हैं। 

एक्टर गोविंदा ने सलमान के लिए ट्विटर पर लिखा- 'फ्लर्ट करो तब दुआओं में याद रखना।  हैप्पी बर्थडे पार्टनर। '

शिल्पा शेट्टी ने बधाई देते हुए सलमान खान को अपना रॉकस्टार बताया। शिल्पा ने लिखा- 'सब कुछ आपको और अधिक मिले क्योंकि आप ऐसा डिजर्व करते है। '

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने जन्मदिन मुबारक लिखते हुए उन्हें नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।  अथिया शेट्टी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।  मीका सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें बड़ा भाई कहा। 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.