श्रद्धा-फरहान के लिव-इन की खबर पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी बोले....

Samachar Jagat | Friday, 30 Dec 2016 08:37:07 AM
shakti-kapoor-rubbishes-news-of-shraddha-living-in-with-farhan

मुंबई। पिछले दिन खबरें आ रही थी की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के साथ लिव-इन में रहने चली गयी है। ऐसी खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए श्रद्धा कपूर के पापा शक्ति कपूर ने ऐसी ख़बरों का खंडन किया है। शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा , ये पूरी तरह बकवास ख़बरें हैं।

गोविन्दा हैं सलमान के असली हीरो

उन्होंने कहा ,श्रद्धा फरहान से साथ लिव-इन रिलेशनशिप में नहीं थी। दोनों सिर्फ दोस्त है। वैसे ही जैसे श्रद्धा की दोस्ती उनके बाकी को-स्टार के साथ हैं। इस बात के लेकर उनके पास इसको लेकर कॉल्स आ रही हैं, लेकिन ये एकदम बकवास है। शक्ति ने कहा कि वो 35 साल से फ़िल्म इंडस्ट्री में हैं और अक्सर ऐसी बातें होती रहती हैं। वो इस पर रिएक्ट नहीं करते। ऐसा होता है। 

बिग बॉस10 : बाहर हुई प्रियंका जग्गा ने मिसकैरेज की खबरों को बताया अफवाह,बोली..... 

बात दें फ़रहान के साथ श्रद्धा ने रॉक ऑन 2 में काम किया है और तभी से दोनों की नज़दीकियों की ख़बरें आ रही हैं। हालांकि श्रद्धा का नाम इससे पहले आदित्य रॉय कपूर के साथ भी जोड़ा गया था। 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.