यह फ़ूड खाने से मिलेगी ख़ुशख़बरी!

Samachar Jagat | Tuesday, 27 Dec 2016 12:39:52 PM
fertility food will give good news to women

इंटरनेट डेस्क। फ़ूड कोई भी खाओ एनर्जी तो आती ही हैं लेकिन फ़ूड में कभी आपने फर्टिलिटी आहार को चेक किया हैं नहीं ना?  चलिए आपको बताते है फर्टिलिटी आहार के बारे में। फर्टिलिटी आहार खाने से आप जल्दी ही प्रेगनेंट हो सकती हैं। अगर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे फर्टिलिटी फूड्स के बारे में, जिन्हें अपने डाइट में शामिल कर आसानी से गर्भवती हो सकती हैं।

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से पहले एक बार जरूर पढे!


आजकल की खराब लाइफस्टाइल और बुरी आदतों की वजह से औरतों में फर्टिलिटी की समस्या बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है, जिससे कंसीव करने में बड़ी परेशानी होती है। इनको करे शामिल। 

हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां, खासकर पालक प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखते हैं। इसमें मौजूद आयरन, फॉलिक एसिड व एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मददगार होते हैं। पालक में मिलने वाला फोलिक एसिड ना सिर्फ प्रेंगनेंट होने में मदद करता है, बल्कि नवजात में होने वाली समस्याओं से भी बचाता है।

ये है गीता-बबिता की पहलवान बहनें,कोई गोल्ड मेडलिस्ट तो कोई चेम्पियन

पीली व नारंगी सब्जियां
महिलाओं को अपने खाने में नारंगी व पीले रंग की सब्जियों को शामिल करना चाहिए। ये सब्जियां एंटी आक्सिडेंट व बीटा केरोटीन का अच्छा स्रोत है। बीटा केरोटीन महिलाओं में हार्मोन्स के असंतुलन को कम करता है, जिससे आपको कंसीव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा गर्भपात की आशंका भी कम हो जाती है।

सलमान ख़ान ने फॅमिली संग मनाया जन्मदिन,भांजे आहिल संग काटा बीइंग ह्यूमन केक :PICS

रेशायुक्त भोजन
महिलाओं को अपने आहार में साबुत अनाज लेना चाहिए। ब्राउन राइस, गेहूं की ब्रेड, बींस और फ्लैक्स सीड को शामिल करना चाहिए। ये रेशेयुक्त आहार हैं, जो पचने में आसान होते हैं। अगर पाचन-क्रिया सही रहेगी, तो शरीर में कोई भी विषैला तत्व नहीं रहेगा।

पीएं ज्यादा पानी
यह तो सभी जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पानी पीने से कंसीव करने भी मदद मिलती है। प्रजनन अंग ठीक से काम करते हैं। प्राकृतिक तरल पदार्थ आसानी से स्पर्म सर्विक्स तक पहुंचते हैं।

 

गाजर खाएं
गर्भवती होने के लिए जरुरी है कि महिलाओं के मासिक धर्म नियमित हो। इसके लिए गाजर, मटर, स्वीकट पटैटो (गंजी) आदि का सेवन करें, इससे मासिक धर्म नियमित रहेगा। साथ ही आप जल्द ही कंसीव कर सकेंगी।

लें विटामिन-सी
विटामिन-सी वाले आहार, जैसे- संतरा, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी व किवी फ्रूट का नियमित सेवन करने से महिलाओं को कंसीव करने में मदद मिलती है।

दूध से बने इटेब्ल्स लें
दूध से बने खाद्य सामान महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाते हैं। इसलिए महिलाओं को दूध, दही खाना चाहिए। इसके अलावा मछली में मिलने वाला एमीनो असिड भी फर्टिलिटी बढ़ाता है। आप इसे भी अपने खाने में शामिल कर सकती हैं।

बादाम खाएं
गर्भवती होने के लिए महिलाएं बादाम, अखरोट और अप्रीकॉट भी खा सकती हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि शरीर के लिए काफी जरूरी है। ताजा और ऑर्गेनिक फल आपको प्रेगनेंट होने में मदद करता है। ऐसे फल, जो पैक या प्रिजर्व करके रखे जाते हैं, उनमें केमिकल मिला होता है। इसलिए इसे खाने से बचना चाहिए। 

भरपूर मात्रा में लें ये हरी सब्जियां
बंदगोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, मोठ व स्प्राउट्स जैसी सब्जियों में डाइ इनडोलीमिथेन (डीआइएम) नामक तत्व भरपूर मात्रा में होता है। यह फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद होता है। शरीर में अतिरिक्त एस्ट्रोजेन को कम भी करता है। जिससे यूट्रीन फाइबरॉयड, ओवरी के सिस्ट और एंडोमीटोरॉयसिस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं और आप फर्टाइल बनी रहती हैं।

मछली में ओमेगा-3
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, डीएचए, इपीए, विटामिन-डी और बी-12 नामक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ये आपके शरीर में हार्मोन्स को संचालित करते हैं। मछली न सिर्फ फर्टिलिटी बढ़ाने में फायदेमंद है, बल्कि गर्भावस्था के दौरान भी शिशु के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। शोधों में भी यह बात साबित हो चुकी है कि ओमेगा-3 एसिड युक्त डाइट के सेवन से पुरुष फर्टाइल होते हैं। इसलिए यह सभी के लिए फायदेमंद है।

नट्स और बीन्स
नट्स और बीन्स में जरुरी फैटी एसिड, विटामिन्स, मिनिरल्स और भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते हैं। इसके अलावा ये बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करते हैं। इससे शरीर में रक्त का संचार ठीक होता है। प्रजनन-तंत्र को जरुरी तत्व मिलते हैं। इससे महिलाओं में भ्रूण का विकास तेजी से होता है। पुरुषों में स्पर्म की क्वॉलिटी भी सुधरती है।

अंडा है फायदेमंद
अंडे की पीली जर्दी फर्टिलिटी के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 एसिड, विटामिन-ए और ई, पानी में घुलने वाला विटामिन-बी, यानी कोलाइन भी होता है। इसके सेवन से गर्भ के भीतर शिशु का नर्व सिस्टम ठीक रहता है। ऐसे में अंडे का सेवन फर्टिलिटी बढ़ाने और हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए फायदेमंद है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.