इतालवी नाटककार दारियो फो का निधन

Samachar Jagat | Friday, 14 Oct 2016 06:24:05 PM
Italian playwright Dario Fo died

लंदन। इटली के प्रसिद्ध अभिनेता और नाटककार दारियो फो का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। द गार्डियन अखबार की खबर के अनुसार बुधवार को मिलान में सांस संबंधी बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। फो को उनके राजनीतिक व्यंग्यों के लिए जाना जाता था।

उन्होंने 1950 के दशक में अपने करियर की शुरूआत की और 80 से ज्यादा नाटक लिखे। उन्हें ‘एक्सिडेंटल डेथ ऑफ ऐन अनार्किस्ट’ और ‘मिस्टेरो बुफो’ जैसे नाटकों के लिए जाना जाता है। ‘मिस्टेरो बुफो’ में राजनीति एवं धर्म की मजाकिया तरीके से आलोचना की गयी थी।

वेटिकन के एक प्रवक्ता ने इस नाटक को ‘‘टेलीविजन के इतिहास का सबसे ईशनिंदापूर्ण कार्यक्रम’’ बताया था। 1997 में उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। लेखन के अलावा फो रंगमंच के निर्देशक भी थे और उन्होंने कई टीवी कार्यक्रमों एवं फिल्मों के लिए काम किया था।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.