जानिए! क्या है घर की छत और वास्तु का संबंध

Samachar Jagat | Saturday, 01 Apr 2017 03:30:39 PM
Learn What is the relation between roof of the house and Vastu

वास्तुशास्त्र के अनुसार दिशाओं को दस भागों में विभक्त किया गया है। उसी भांति हर ग्रह एक निश्चित दिशा में शुभ परिणाम देते हैं दूसरी ओर निश्चित ग्रह निश्चित दिशा में अशुभ परिणाम भी देते हैं। वास्तु पुरूष सिद्धांत के अनुसार घर की छत जातक की कुण्डली का बारहवां भाव कहलाती है। इस भाव से व्यक्ति के आर्थिक नुकसान, धन हानि और शैय्या सुख देखा जाता है। ऐसे में घर की छत वास्तु के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। अगर घर की छत पर वास्तुदोष उत्पन्न हो जाए तो इसका प्रभाव पूरे घर पर पड़ता है। ऐसे में घर की छत पर इन चीजों को लगाने से छत का वास्तुदोष दूर किया जा सकता है ।

शनिवार के दिन करें ये काम शनिदेव की कृपा से बन जाएंगे सारे काम

वास्तुशास्त्र के अनुसार हनुमान जी पर चढ़ाया गया त्रिकोण लाल झण्डा घर की छत की दक्षिण दिशा में लगाने से दुर्घटना से सुरक्षा मिलती है तथा जीवन साथी के स्वास्थ्य में सुधार आता है।

घर की छत पर सतरंगी पताका लगाने से निसंतान दंपत्ति तो संतान प्राप्त होती है तथा आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की छत पर जंग लगा लोहे का सामान तथा ईंधन कभी नहीं रखना चाहिए।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की छत पर कभी भी पालतु पशु नहीं बांधने चाहिए।

महाभारत काल में भी होती थी छठ पूजा, जानिए इस रोचक कथा के बारे में....

घर की छत पर कभी भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए अन्यथा दुर्भाग्य प्रबल होता है।

घर की छत पर सफेद झण्डा लगाने से व्यक्ति के कारोबार में सुधार आता है तथा धन की प्राप्ति होती है।

घर की छत पर हनुमान जी के सिंदूर से धार्मिक चिन्ह बनाने से ऊपरी बाधा से मुक्ति मिलती है।

(Source-google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.