ये एक मंत्र भर देगा आपके घर में धन के भंडार

Samachar Jagat | Sunday, 05 Mar 2017 01:36:01 PM
These chants will fill the reserves of money in your home

कुबेर देवता धन के देवता हैं अगर ये किसी पर प्रसन्न हों तो उसके घर में धन के भंडार भर देते हैं और अगर ये रूष्ठ हो जाएं तो धनवान व्यक्ति भी दरिद्र बन जाता है। कुबेर देवताओं के कोषाध्यक्ष भी हैं। अर्थात देवताओं को भी कुबेर ही धन प्रदान करते हैं। कुबेर भगवान शिव के भी परमप्रिय सेवक हैं। इनकी कृपा से किसी को भी धन प्राप्ति के योग बन जाते हैं। धन के अधिपति होने के कारण इन्हें मंत्र साधना द्वारा प्रसन्न करके आप भी अपार धन सम्पदा के मालिक बन सकते हैं।

इन कारणों से नहीं किए जाते होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य

कुबेर को प्रसन्न करने का मंत्र इस प्रकार है-  

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

कुबेर मंत्र को दक्षिण की ओर मुख करके ही सिद्ध किया जाता है। यह देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का अमोघ मंत्र है। इस मंत्र का तीन माह तक रोज 108 बार जप करें।

होलाष्टक लगने के पीछे छिपी कुछ रोचक कहानियां

मंत्र का जप करते समय अपने सामने धनलक्ष्मी कौड़ी रखें। तीन माह के बाद प्रयोग पूरा होने पर इस कौड़ी को अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दें। ऐसा करने पर कुबेर देव की कृपा से आपका लॉकर कभी खाली नहीं होगा। हमेशा उसमें धन भरा रहेगा।

कुबेर देव का अति दुर्लभ मंत्र इस प्रकार है-  

ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय रू नमः।

(Source - Google)

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय

उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान

अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.