लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इस मौसम थोडी सी भी लापरवाही बीमार कर सकती हैं। इसलिए इस मौसम में खान—पान के साथ—साथ सेहत का भी ध्यान रखना होता है। क्योंकि इस मौसम में लू लगना और पेट दर्द आम समस्या बनी रहती है। इसके अलावा इस मौसम में छोटी—मोटी समस्याएं भी होना आम है। इस खबर में हम आपको गर्मी से बचने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बता रहे है। जिसे अपनाकर आप गर्मी से निजात पा सकते है...

1. धूप से सुरक्षा
गर्मी के मौसम में सबसे महत्वपूर्ण बात है कि जब भी आप धूप में निकलते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे। इसलिए जब आप बाहर निकले तो शरीर को पूरी तरह से ढंककर, कच्चा प्याज साथ में रखकर ही बाहर निकलें। कैप, सनग्लास और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें।

2. पेय पदार्थ ज्यादा लें
तो वहीं आप गर्मी के मौसम में पेय पदार्थों का ज्यादा सेवन करे। जैसे ठंडा पानी, नींबू पानी, नींबू शिकंजी, शर्बत, कैरी का पना, फलों का रस, छाछ आदि पदार्थ का सेवन कर सकते है। इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बना रहेगा।
3.ठंडी तासीर वाली वस्तुएं
इसके अलावा आप ठंडी तासीर वाली वस्तुएं भी इस्तेमाल कर सकते है। जैसे—कैरी का पाना, आंवला, कच्चे प्याज आदि को आप अपने भोजन में शामिल करे।

4. नींद पूरी करें
गर्मीयों में आप नींद पूरी मात्रा में ले। क्योंकि यदि आप नींद पूरी नहीं लोगे तो आपको थकान होगी। इसके साथ ही अनावश्यक चिडचिडाहट भी होने लग जाती है। इसलिए जब भी आराम की जरूरत महसूस हो, सब काम छोड़कर आराम करें।