अरुणाचल, पश्चिम बंगाल में बारिश का प्रकोप, उत्तर प्रदेश में चार की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 23 Jul 2016 05:09:29 AM
Rains pound Arunachal, WB; four killed in UP

नई दिल्ली। भारी बारिश से देश के पूर्वी हिस्से में सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। एक तरफ, इसके कारण अरूणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खल की घटनाएं हो रही हैं तो पश्चिम बंगाल के कई इलाके जलमग्न हो गए हैंं, यहां तक कि उत्तर प्रदेश में बारिश जनित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है।

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय एवं बिहार में कल भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिल्लीवासी एक और दिन बारिश से महरूम रहे, जिसके कारण जबर्दस्त उमस की स्थिति बनी रही। बहरहाल, मौसम विभाग ने कल सुबह बारिश की चेतावनी दी है। शहर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोलकाता, चेन्नई और मुम्बई में अधिकतम तापमान क्रमश 32.9, 32 और 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भारी बारिश के बीच एक दीवार ढह जाने के कारण उसकी चपेट में आने से एक भाई-बहन की मौत हो गई। इसी तरह के एक अन्य मामले में बीती रात को एक व्यक्ति और उसकी नवजात बच्ची की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने बातया कि उत्तर प्रदेश में मॉनसून की गतिविधि सामान्य थी और आगामी दिनों में और अधिक बारिश होने की संभावना है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.