हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने में उनकी पार्टी का कोई हाथ नहीं है। तेलंगाना के दौरे पर आए अमित शाह ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में नायडू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी होने की खबरों पर कहा कि भाजपा की इसमें कोई भूमिका नहीं है।
खामोशी से टीम में जगह बनाने वाले सरदार ने उसी अंदाज में हाकी को अलविदा कहा
चुनाव के दौरान मतदाताओं की सहानुभूति बटोरने के लिए भाजपा पर इस प्रकार के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय यह मुकदमा दर्ज हुआ था , उस दौरान केन्द्र और महाराष्ट्र दोनों स्थानों पर कांग्रेस की सरकारें थीं।
कम से कम चीजों का इस्तेमाल और प्रकृति के करीब रहना पसंद है: हर्षवर्धन राणे
नायडू को गैर जमानती वारंट जारी होने पर तेलूगु देशम पार्टी(तेदेपा) ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह बदले की राजनीति कर रहे हैं। केन्द्र की मोदी सरकार में शामिल तेदेपा ने कुछ माह पूर्व आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने पर अपने को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) से अलग कर लिया था।
रामकुमार संघर्षपूर्ण मैच में दाजरे से हारे, सबिया ने इंडिया पर 1-0 से बढ़त बनाई
इसके बाद आंध्र प्रदेश सरकार मे शामिल भाजपा के मंत्रियों ने तथा केंद्र सरकार में तेदेपा के मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की धर्माबाद अदालत ने दो दिन पहले तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के 2010 में गोदावरी नदी पर बनने वाले बबली बैराज आंदोलन मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। आंदोलन के समय नायडू अविभाजित आंध्र प्रदेश में नेता विपक्ष थे।
सगाई के लिए नहीं बल्कि इस वजह के चलते प्रियंका चोपड़ा को छोड़नी पड़ी सलमान खान की फिल्म 'भारत'
राजकुमार हिरानी का खुलासा, इस वजह के चलते फिल्म 'संजू' में किया गया था ये बड़ा बदलाव