आंवले की कैंडी

Samachar Jagat | Thursday, 06 Apr 2017 10:26:49 AM
Amla candy

आंवला किसी भी तरीके से खाया जाए यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन बच्चे आंवला खाना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप आंवले की कैंडी बनाकर तैयार कर सकती हैं। आंवले की कैंडी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, आइए आपको बताते हैं आंवले की कैंडी बनाने की विधि....

डोसा, इडली के साथ बनाएं दक्षिण भारत की फेमस डिश बैंगन की चटनी

सामग्री :-

आंवला - आधा किलो
चीनी - 400 ग्राम

मखाने की खीर
 
विधि :-

सबसे पहले आंवलों को साफ पानी से धो लें और इन्हें हल्का उबाल लें, इन्हें पानी से निकालकर अलग करके ठंडा होने दें और इसके बाद इनमें से गुठली निकाल दें।

अब इन आंवलों को एक डब्बे में भरें और इन पर चीनी डाल दें। अब इस जार को कुछ दिनों तक धूप में रखें। चीनी अपने आप पिघल जाएगी, जब आंवलों में चीनी अच्छे से भर जाएगी तब आंवले अपने आप जार के नीचे बैठ जाएंगे।

इसके बाद बची हुई चाशनी को छान लें और टुकड़ों को थाली में रखकर इन्हें अच्छे से धूप में सुखा लें। करीब 50 ग्राम चीनी पाउडर इन आंवलों के टुकड़ों में मिला लें, कैंडी बनकर तैयार है। आप इसे कभी भी खा सकते हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

चांदी से जुड़े ये उपाय चमका देंगे आपकी किस्मत

कहीं आपके अवगुण तो नहीं बन रहे आपकी असफलता का कारण

ईशान कोण के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.