बच्चों को चॉकलेट बहुत पसंद होती है, अब चॉकलेट की कुकीज भी बना सकती हैं। चॉकलेट में अखरोट मिलाकर बनाई गई कुकीज बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। इन्हें आसानी से बनाया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं चॉकलेट अखरोट कुकीज बनाने की विधि....
सामग्री :-
मैदा - 1 कप
पिसी हुई चीनी - 1/2 कप
बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
वनीला एसेन्स - 1 छोटी चम्मच
स्पिनेच रोल
मक्खन - 1/2 कप
चॉकलेट चिप्स - 1/2 कप
अखरोट - 1/4 कप
विधि :-
सबसे पहले चॉकलेट ब्लॉक को चिप्स के आकार में काट लें, अब बेकिंग पाउडर को मैदा में मिलाकर छान लें, इसमें मक्खन और पीसी चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
इसके बाद इसमें चॉकलेट डालें और इसे अच्छे से मिला लें, कुकीज बनाने के लिए मिश्रण तैयार है।
छाछ के आलू
अब एक ट्रे में घी लगाएं और मिश्रण से छोटी-छोटी लोईयां बनाकर हाथ से दबाएं और ट्रे में रखें, हर एक कुकीज पर 4-6 अखरोट के टुकड़े चिपका दें।
अब ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेट. पर गरम करें और कुकीज की ट्रे को इसमें रखकर करीब 15 मिनट तक पकाएं।
जब ये अच्छे से पक जाएं तो इन्हें निकालकर ठंडा होने दें। आपकी चॉकलेट अखरोट कुकीज बनकर तैयार हैं।
(Source - Google)
इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-
शिनॉय की पहाड़ियों के अलावा कहीं और नहीं मिलेगा आपको ये फूल
इन 10 बॉलीवुड फिल्मों में बहुत ही खूबसूरती से दर्शाया गया है जयपुर के सौंदर्य को
इस गांव में आने के लिए बेताब रहते हैं पर्यटक