कुरकुरे चॉकलेट डोनट

Samachar Jagat | Friday, 11 Nov 2016 12:34:05 PM
Crunchy chocolate donut

बच्चों को कुरकुरे चॉकलेट डोनट बहुत पसंद आते हैं, ये खाने में तो बेहतरीन होते ही हैं साथ-साथ दिखने में भी बेहद आकर्षक होते हैं। इन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कुरकुरे चॉकलेट डोनट बनाने की विधि....

सामग्रीः-

डोनट के आटे के लिए
मैदा - 2 कप
दूध - 3/4 कप
मक्खन - 1/4 कप
चीनी - 2 चम्मच
ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
तेल - डोनट्स तलने के लिए

ब्रेकफास्ट रेसिपी : भरवां सेब

डोनट ग्लेज़िंग के लिएः-

पाउडर चीनी - 1/4 कप
ब्राउन चॉकलेट- 100 ग्राम
व्हाइट चॉकलेट - 100 ग्राम

विधिः-

सबसे पहले दूध को गुनगुना गरम कर लें, अब मक्खन को बस इतना हल्का गरम करें कि वो आसानी से आटे में घुल जाए।

अब एक बडे़ बर्तन में आटा लें और उसमें मक्खन, चीनी, ड्राई एक्टिव यीस्ट और नमक डाल कर मिला लें, गुनगुने गरम दूध से इस आटे को नरम गूंथ लें और आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लें।

अब इस आटे से एक बडी़ गोल लोई बना लें और इसे बेल लें। अब इसमें से गिलास की मदद से गोल डोनट्स काट लें।  

वेजिटेबल नूडल सूप

काट कर तैयार किए सारे डोनट्स को एक अलग ट्रे में रख कर उन पर ब्रश से तेल लगा दें। इसके लिए इन्हें 2 घंटे के लिए ढक कर रख दें।

अब एक कढा़ई में तेल गरम करें, इन डोनट्स को पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।

सारे डोनट्स को गर्मा-गर्म ही चीनी पाउडर में लपेट दें, आधे डोनट्स को वाईट चॉकलेट में और आधे को ब्राउन चॉकलेट में डिप करके प्लेट में रख लें।

डिप किए डोनट्स पर मनचाहा डिज़ाइन बनाएं, कुरकुरे डोनट बनकर तैयार हैं।

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

अब सेक्स के लिए नहीं होगी प्रीकॉशन की जरूरत... न सताएगा प्रेगनेंसी का डर

ब्रेकअप के बाद के वो 5 सवाल, जो हर लड़की पूछना चाहती है अपने एक्स से

क्या आप भी लिव-इन रिलेशनशिप में करते है ये गलती....



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.