जन्माष्टमी 2016 : कान्हा को रिझाना है तो जन्माष्टमी पर लगाएं इन व्यंजनों का भोग

Samachar Jagat | Thursday, 25 Aug 2016 04:47:05 PM
Janmashtami 2016: Krishna Janmashtami then put it on the allure of these recipes indulgence

भगवान कृष्ण को कुछ चीजें बहुत ही प्रिय हैं अगर जन्माष्टमी के दिन इन चीजों का भोग कान्हा को लगाया जाए तो वे बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्त पर अपनी अपार कृपा बरसाते हैं। अगर आपको इन चीजों के बारे में नहीं पता है तो परेशान न हों हम आपको यहां इनके बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं भगवान कृष्ण को आज के दिन किन चीजों का भोग लगाना चाहिए....

सुख-समृद्धि के लिए जन्माष्टमी पर इन चीजों को जरूर रखें घर में

माखन :-

माखन कान्हा को कितना पसंद है इसके बारे में तो सभी जानते हैं, गोकुल में कान्हा सभी के घरों से माखन चुरा कर खा जाते थे, इसी कारण उन्हें माखन चोर कहा गया। आप भी इस जन्माष्टमी पर कान्हा को माखन का भोग अवश्य लगाएं।

मिश्री :-

माखन के साथ मिश्री को मिलाकर खाने से इसका स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही ये सेहतमंद भी होती है। कान्हा को माखन के साथ मिश्री खाना बहुत पसंद है अतः आप माखन में मिश्री मिलाकर कान्हा का भोग लगाएं।

जन्माष्टमी पर बनाएं मावा लड्डू

खीर :-

बलगोपाल को मेवे से बनी खीर बहुत पसंद है, जब भी कान्हा मैया यशोदा से रूठ जाते थे तो उन्हें मनाने के लिए मैया यशोदा खीर बनाकर खिलाती थी। खीर को खाते ही कान्हा का गुस्सा शांत हो जाता था। आप भी जन्माष्टमी पर कान्हा को खीर का भोग लगाएं।

साग :-

भगवान कृष्ण को साग बहुत भाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान ने दुर्योधन के छप्पन भोग को त्यागकर विदुर के घर पर साग खाया। साग में छिपी भक्ति को कृष्ण ने पहचान लिया, आप भी सच्ची श्रद्धा से कान्हा को साग का भोग लगाएं।

 



 
loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.