घर में बनाएं नींबू-पुदीना शरबत

Samachar Jagat | Tuesday, 02 May 2017 09:27:08 AM
Make lemon-mint syrup in the house

गर्मी के मौसम में नींबू-पुदीना शरबत पीने से ठंडक का एहसास होता है। वैसे तो नींबू-पुदीना शरबत ताजा नींबू और पुदीना मिलाकर बनाया जाता है। लेकिन इस शरबत का कन्सन्ट्रेट बनाकर आवश्यकतानुसार प्रयोग करना अधिक सुविधाजनक होता है। क्योंकि अगर अचानक घर पर मेहमान आ जाएं तो नींबू या पुदीना न हो तो ऐसे में उन्हें तैयार कन्सन्ट्रेट शरबत पानी में घोलकर पिलाया जा सकता है। नींबू पुदीना कन्सन्ट्रेट शरबत आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। शरबत बनाने की विधि....

मैंगो रबड़ी

सामग्री :-

नीबू -  14 - 15 ( 1/2  किग्रा.)
चीनी -  5 कप (1 किग्रा.)
पुदीना - पत्तियां 1 कप
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
काला नमक - 1 छोटी चम्मच

मैगी नूडल्स स्प्रिंग रोल

विधि :-

चीनी को बर्तन में डालें और उसमें चीनी का एक तिहाई पानी मिलाएं। इस चीनी पानी के घोल को गैस पर पकने के लिए रखें।

घोल में चीनी घुलने और उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट और पका लें। इस घोल को ठंडा होने के लिए रख दें।

नीबू को धोकर रस निचोड़ लें, पुदीने की पत्तियों और अदरक को साफ पानी से धो लें।

पुदीना और अदरक को मिक्सर से बारीक पीस लें। पुदीना पीसते समय पानी का प्रयोग न करें। पानी के स्थान पर थोड़ा सा चीनी का घोल डालकर पीस लें।

चीनी के ठंडे घोल में पोदीना और अदरक का पिसा हुआ पेस्ट मिलाएं। नीबू का रस, काला नमक मिलाकर शरबत को छानें। नीबू पोदीना कन्सन्ट्रेट शरबत बनकर तैयार है।

इस शरबत को कांच या प्लास्टिक की सूखी साफ बोटल में भरकर फ्रिज में रख दें। इसे एक महीने तक काम में लिया जा सकता है।  

इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-

परीक्षा में सफल होने के लिए करें रामायण की इस चौपाई का जाप

जानिए कैसे हुए एक ही पिता के पुत्रों के वंश अलग-अलग

आपको यदि रात को अच्छी नींद नहीं आती तो करें ये उपाय

 

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.