मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है मांडू। यहां पर आपको बहुत ही पुरानी इमारतें देखने को मिलेंगी। मांडू में बादशाह बाज बहादुर और रानी रूपमती का महल ऊंची पहाड़ियों में बना है और चारों ओर हरियाली की चादर ओढ़े हुए है। इसी कारण यह मांडू का बड़ा ही महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन गया है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां एक नहीं बल्कि कई एतिहासिक महल हैं जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
पर्यटकों को पसंद है मेढ़ागिरी पर्वत की यह अनोखी खासियत
माडू के प्रसिद्ध महल :-
जहाज महल :-
जहाज महल मांडू, मध्य प्रदेश में स्थित है। इसे दो कृत्रिम तालाबों के बीच बनाया गया है। यह वास्तुकला का बड़ा ही सुन्दर नमूना पेश करता है। जहाज महल अपनी सुन्दर महराबों, मण्डपों आदि के कारण बहुत प्रसिद्ध है। दूर से इस महल को देखने पर लगता है कि जैसे पानी में जहाज तैर रहा हो।
रानी रूपमती का महल :-
मांडू मध्यप्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जो रानी रूपमती और बादशाह बाज बहादुर के अमर प्रेम का साक्षी है। इस महल को बाज बहादुर ने अपनी रानी के लिए ऊंची पत्थर की चट्टानों पर बनवाया था। इन चट्टानों की ऊंचाई 400 मीटर है। लोगों का कहना हैं कि यहां पर रानी रूपमती सुबह उठकर पहले नर्मदा नदी के दर्शन करती थी और बाद में अन्न ग्रहण करती थी। जिसके कारण बादशाह में महल को ऊंचाई पर बनवाया था ताकि रानी को नर्मदा माता के दुर्लभ दर्शन हो सके।
ये है विश्व की सबसे सुंदर डेयरी
हिंडोला महल :-
इस महल में बैठकर राजा अपनी प्रजा की समस्याओं को सुना करते थे। यह महल एक करफ से झुका होने के कारण दूर से देखने पर झूले जैसा दिखाई देता है। इसलिए इसे हिंडोला महल कहा जाता है।
(Source - Google)
इन ख़बरों पर भी डालें एक नजर :-
विवाह में हो रही है देरी तो 5 बुधवार करें ये उपाय
उबलते दूध का उफान आपकी जिंदगी में ला सकता है तूफान
अगर आपकी कुंडली में है ये योग तो आप हैं बहुत खास