इन जगहों पर चाहकर भी नहीं जा सकते हैं आप

Samachar Jagat | Monday, 22 Aug 2016 03:21:44 PM
You also can not go to these places left behind

बहुत से लोगों को अजीबो-गरीब और दिलचस्प जगहों पर जाने का शौक होता है। हम आपको कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं जो बहुत ही सुंदर हैं इनके बारे में जानने के बाद आपका मन भी यहां जाने को करेगा लेकिन हम आपको बता दें कि आप इन जगहों पर चाहकर भी नहीं जा सकते हैं। आप केवल इन्हें तस्वीरों में ही देख सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इन खास जगहों के बारे में .......
 
नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड (बंगाल) :-

बंगाल की खाड़ी के नॉर्थ सेंटिनल आईलैंड बहुत ही सुंदर है। 1975 में नैशनल जिऑग्रफिक चैनल ने यहां डॉक्युमेंट्री शूट करनी चाही थी और किसी कारण से तब से लेकर अब तक यहां पर किसी इंसानी दखल-अंदाजी पर पाबंदी है।

पर्यटकों को पसंद आती है इन देशों की संस्कृति और सुंदरता
 
पोवेग्लिया (इटली) :-

यह बंगाल का एक छोटा सा द्वीप है जो किसी समय वेनिस का कूड़ाघर हुआ करता था। आज इस आईलैंड पर करीब 100 परिवार रहते हैं, लेकिन बाहरी लोगों का यहां आना मना है।
 
लेस्कू केव्स (फ्रांस) :-

इस गुफा की खोज 1940 में 18 साल के एक लड़के ने की थी, इस गुफा की खासियत है कि यहां पर हर तरफ जानवरों की आकृतियां हैं। इसे लोगों के लिए खोला भी गया था लेकिन पर्यटकों ने ही इसे खराब करना शुरू कर दिया, इसके बाद इसे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया।

ईस्ट रेनल (सोलमन आईलैंड्स) :-

देश के इस सबसे फेमस हिल स्टेशन में आपके लिए क्या नहीं है

सोलमन आईलैंड्स का ईस्ट रेनल यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है। इस जगह पर भी पर्यटकों ने गंदगी फैलानी शुरू कर दी, इसी कारण आज यहां इंसानों के जाने पर पाबंदी है।

मेट्रो-2 (मॉस्को) :-

मॉस्को की मेट्रो-2 को वहां का गुप्त स्टेशन कहा जाता है। एक बार में ही यहां पर 30 हजार लोग आ सकते हैं लेकिन यहां पर इंसानों की एंट्री पर बैन है।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.