यहां शादी करनी है तो दूल्हे को करना पड़ता है ये खतरनाक काम

Samachar Jagat | Saturday, 07 Jan 2017 12:31:42 PM
Groom has to do this dangerous work if you want to get married here

समुद्र की सैकड़ों फीट गहराई में जाकर व्हेल मछली का दांत तोड़ उसके पिता को देता है
फिजी। अपनी इस अजीबोगरीब तबुआ नाम की परंपरा को लेकर ये देश फिजी काफी चर्चा में रहता है। इस परंपरा के मुताबिक, शादी करने से पहले लडक़े को दुनिया की सबसे बड़ी व्हेल मछली का दांत दुल्हन के पिता को देना होता है। 

सालों से फिजी में इस तबुआ परंपरा को लोग निभाते आ रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह परंपरा इस बात का प्रतीक है कि लडक़ा संपन्न परिवार से है। इस अनूठी परंपरा के मुताबिक, यहां प्यार की सच्चाई इससे ही मानी जाती है जब कोई लडक़ा अपनी होने वाली दुल्हन के लिए समुद्र की सैकड़ों फीट गहराई में जाकर व्हेल मछली का दांत तोड़ उसके पिता को देता है।

 खबर के अनुसार इस परंपरा को फिजी में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही इस तरह के विवाह को देखने और शामिल होने के लिए लोग काफी संख्या में मौजूद होते है। आपको बता दें कि व्हेल दुनिया की सबसे विशालकाय मछली है, जो समुद्र में सबसे गहरे में पानी में रहती है। अब ऐसे में उसका दांत तोड़ लाना वाकई एक जोखिम भरा काम है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
रिलेटेड न्यूज़
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.