DA Hike: कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा, DA में हुआ इजाफा, अगली सैलेरी में आएगा दबा के पैसा

Samachar Jagat | Saturday, 10 Feb 2024 11:47:50 AM
DA Hike: Big announcement for employees, DA increased, money will be deducted in next salary

इंटरनेेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश की सरकारें अपने अपने सरकारी कर्मचारियों को पूरा ख्याल रखती है। समय समय पर उनके महंगाई भत्ते और कई अलाउंस की घोषणा करती रहती है। ऐसे में एक बार फिर कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है और वो ये की कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी हुई है। 

जी हां उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के कुछ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का बड़ा तोहफा दिया है। बता दें की सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 10 फीसदी का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत हो चुका है। 

केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलेगा तोहफा 
वहीं खबरें तो यह भी है की केंद्र सरकार कभी भी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में इजाफे का ऐलान कर सकती है। सरकार महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो कर्मचारियों का कुल डीए 50 फीसदी हो जाएगा।

pc- ibc24

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.