इंटरनेट डेस्क। इन दिनों सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज इन दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 10.36 बजे फरवरी, 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमतों में 28 रुपए की गिरावट देखने को मिली।

इस प्रकार ये सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,053 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 50,081 रुपए प्रति दस ग्राम रही थी। इसी तरह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने की कीमत में भी गिरावट आई है।

यह सोना दाम आठ रुपए की कमी के साथ 50,101 रुपए प्रति दस ग्राम पर टे्रंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में यह 50,109 रुपए प्रति दस ग्राम पर टे्रंड कर रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी के भाव में भी 171 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। इससे यह 66,700 रुपए प्रति किलो पर टे्रंड कर रही थी।