Gold-Silver Prices: फिर से गिर गए हैं चांदी के दाम, इतनी है सोने की कीमत

Hanuman | Saturday, 14 Mar 2026 09:52:25 AM
Gold-Silver Prices: Silver prices have fallen once again; here are the current gold rates

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच प्रदेश में सोने-चांदी कीमतों में उतर-चढ़ाव का दौर जारी है। राजस्थान के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। वहीं सोने के दामों में भी हल्की कमी आई है।

खबरों के अनुसार, आज शुद्ध चांदी के दाम में करीब 4600 रुपए की गिरावट आई है। शुद्ध चांदी की कीमत आज 2,55,800 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत आज 2,54,400 रुपए प्रति किलो है। दूसरी और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

जेवराती सोना यानी 23 कैरेट सोने की कीमत आज 1,50,530 रुपए दर्ज की गई है। दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,44,255 रुपए है। आपको बात दें कि शुक्रवार को शुद्ध चांदी की कीमत 2,60,450 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो आज घटकर 2,55,800 रुपए हो गई है। 24 कैरेट सोना 1,57,300 रुपए घटकर 1,56,800 रुपए  प्रति दस ग्राम हो गया है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.