Government scheme: महिलाओं को पहली डिलीवरी पर मिलते हैं 5000 रुपए, जान लें आप

Hanuman | Tuesday, 24 Jun 2025 01:38:38 PM
Government scheme: Women get 5000 rupees on their first delivery, you should know this

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से महिलाओं के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना केन्द्र सरकार की ओर से साल 2017 में शुरू की गई थी। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की थी।

गर्भवती महिलाओं को उनके बच्चे के जन्म के बाद वित्तीय सहायता प्रदान करके स्वस्थ जीवन देने के लक्ष्य से इस योजना को शुरू किया गया था। केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत पहली डिलीवरी पर महिलाओं के खाते में 5000 रुपए भेजे जाते हैं। दूसरी डिलीवरी पर बेटी का जन्म होने पर 6,000 रुपए महिला को दिए जाते हैं।

आपको इस योजना की जानकारी जरूर ही होनी चाहिए।  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए मददगार साबित हुई है। इस योजना का देश में बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा लाभ लिया जा चुका है। 

PC:  business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From herzindagi



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.