LPG Price: गैस सिलेंडर के दाम सुनकर माथा पकड़ लेंगे आप, जान ले नई रेेट

Samachar Jagat | Monday, 02 Oct 2023 08:11:47 AM
LPG Price: You will be shocked after hearing the price of gas cylinder, know the new rate.

इंटरनेट डेस्क। नए महीने के की शुरूआत हो चुकी है और उसके साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। लेकिन उसके पहले आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। केंद्र सरकार ने अक्टूबर महीने की पहली तारीख को ही आम लोगों को एक बड़ा जोर का झटका दिया है। बता दें की तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। जो आपको सबको महंगा पड़ने वाला है।

बता दें की अब से आपको 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 209 रुपए ज्यादा देना होगा। देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के लिए 1731.50 रुपए चुकाने होंगे। इसके साथ ही अब घर से बाहर होटल या रेस्त्रां में खाने का बिल बढ़ सकता है।

इसके साथ ही त्योहार के इस सीजन में बढ़ती ये महंगाई आपको परेशान करने वाली है। हालाकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से भी लोगों की जेब पर तो भार आएगा ही। दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों की बात करें तो, कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 1839.50 रुपए का मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1482 रुपए से बढ़कर 1684 रुपए, जबकि चेन्नई में ये 1898 रुपए में मिलेगा। ये दरे सभी महानगरों में लागू होगी।

pc- jansatta


 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.