अब व्यक्ति नहीं कर सकेगा एक से ज्यादा Fastag का उपयोग, लागू हुआ ये नियम

Samachar Jagat | Tuesday, 02 Apr 2024 11:17:39 AM
Now a person will not be able to use more than one Fastag, this rule came into effect

इंटरनेट डेस्क। देश में वाहनों पर फास्टैग को जरूरी किया जा चुका है। अब फास्टैग को लेकर एक बड़ी खबर आई है। देश में अब वन व्हीकल वन फास्टैग को लागू कर दिया गया है। फास्टैग से हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने लिए सरकार की ओर से इस प्रकार का कदम उठाया गया है।

कई लोगों द्वारा दूसरों के नाम से फास्टैग का उपयोग किया जा रहा था। वहीं कुछ लोगों के पास एक से ज्यादा फास्टैग हैं, इनका उपयोग वह अपनी इच्छानुसार करते हैं। इसी को देखते हुए अब वन व्हीकल वन फास्टैग का नियम लागू किया गया है।

वन व्हीकल वन फास्टैग लागू होने के बाद अब व्यक्ति अब एक से ज्यादा फास्टैग का उपयोग नहीं कर पाएंगे। इन लोगों अब एक फास्टैग एक्टिवेट रहेगा। जिस फास्टैग की केवाईसी होगी वहीं एक्टिवेट रहेगा। केवाईसी नहीं करवाने पर फास्टैग ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद व्यक्ति को टोल पर दोगुना टैक्स चुकाना होगा। 

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.