PM Kisana Yojana: परिवार के केवल इस व्यक्ति को ही मिलता है योजना का लाभ, जान लें आप 

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Mar 2024 10:14:52 AM
PM Kisana Yojana: Only this person in the family gets the benefit of the scheme, know this

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

इसके माध्यम से केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्हें ये राशि दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है। अक्सर बहुत से लोगों का सवाल रहता है कि क्या एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों इस सरकारी योजना का लाभ ले सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं।

पति-पत्नी एक साथ इस सरकारी योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। आपको बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ परिवार में केवल एक सदस्य ही ले सकता है। वह भी केवल उसी सदस्य को योजना का लाभ मिलता है, जिसके नाम जमीन है।

PC: Zee news



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.