Post Office Scheme: हर महीने बीस हजार रुपए प्राप्त करने के लिए करें इस योजना में निवेश

Samachar Jagat | Tuesday, 23 Apr 2024 03:40:00 PM
Post Office Scheme: Invest in this scheme to get twenty thousand rupees every month

इंटरनेट डेस्क। हर कोई चाहता है कि रिटायरमेंट के बाद उसे किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसी कारण वह निवेश करना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक योजना के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने इनकम हासिल कर सकते हैं।

हम आपको पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके तहत 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति का अकाउंट खोला जा सकता है। इसमें एक हजार रुपए निवेश शुरू किया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम रेगुलर इनकम, सुरक्षित निवेश और टैक्स छूट भी मिलता है। इसकी सहायता से आप हर महीने बीस हजार रुपए तक हासिल कर सकते हैं। इसमें 30 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। इसमें 5 साल के लिए निवेश करना होता है। निवेश राशि पर 8.2 फीसदी दर से ब्याज दिया जा रहा है। 

PC: dnaindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.