RBI: इस बार आरबीआई दे सकता है आपको भी झटका, 8 फरवरी को बढ़ सकती हैं रेपो रेट

Samachar Jagat | Tuesday, 06 Feb 2024 11:45:46 AM
RBI: This time RBI can give you a shock, repo rates may increase on February 8.

इंटरनेट डेस्क। आरबीआई आपको इस बार झटका भी दे सकता है और सुकून भी। जी हां 6 फरवरी यानी के आज से 8 फरवरी तक आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक होने जा रही है। अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी होती है तो आपको झटका लग सकता है और छठी बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होता है तो यह आपके लिए सुकून वाली बात है। 

फिलहाल रेपो रेट साढ़े 6 फीसदी पर है और ये 8 फरवरी 2023 को 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी के बाद से एक साल से इसी स्तर पर बना हुआ है। ऐसे में आज से शुरू हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में अगर ब्याज दरें बढ़ती है तो एक साल में यह मौका होगा जब ब्याज देरें बढ़ेगी।

इसके पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने भी बेंचमार्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। वहां पर भी ब्याज दरों को सवा 5 से साढ़े 5 परसेंट पर बरकरार रखा गया था। वहीं वित्त मंत्रालय की हालिया समीक्षा के मुताबिक देश आने वाले बरसों में 7 परसेंट से ज्यादा गति से ग्रोथ दर्ज करेगा।

pc- ndtv

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.