Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम दर्ज होगा ये रिकॉर्ड, अभी तक नहीं हुआ है ऐसा

Hanuman | Monday, 01 Jul 2024 02:18:18 PM
Union Budget 2024: This record will be registered in the name of Finance Minister Nirmala Sitharaman, this has not happened till now

इंटरनेट डेस्क। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट 2024 से देशवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 23 या 24 जुलाई को पेश किए जाने की संभावना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त केंद्रीय बजट 2024 पेश किए जाने के साथ ही एक रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। इसके साथ ही वह लगातार सात केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इसके साथ ही वह मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी, जिन्होंने लगातार छह बजट पेश किए थे। 

केन्द्र सरकार की ओर से 1 फरवरी को बजट पेश किया गया था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार की ओर से अंतरिम बजट पेश किया गया था। अब नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनी है। एनडीए सरकार की ओर से एक फिर से निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। अब निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश किया जाएगा। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू हुआ था।

PC: livemint

PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.