Utility News: महिला कर्मचारियों के पेंशन को लेकर हुआ अब ये बड़ा बदलाव, इस नियम के बदलने से मिलेगा बड़ा लाभ

Samachar Jagat | Wednesday, 03 Jan 2024 01:25:48 PM
Utility News: Now this big change has happened regarding the pension of women employees, there will be a big benefit by changing this rule.

इंटरनेट डेस्क। देशभर के सभी सरकारी कार्यालयों में महिलाए भी कर्मचारी होती है और वो भी रिटायर होती है। ऐसे में अब केंद्र सरकार ने अपनी महिला कर्मचारियों की पेंशन को लेकर एक नया ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार मंत्रालय ने कहा कि महिलाओं को पेंशन से जुड़ी नई सुविधा दी जा रही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब महिलाएं विवादित शादी या महिला द्वारा पति के खिलाफ किसी भी तरह का कानूनी केस दर्ज कराया हो, उस स्थिति महिला कर्मचारी अपनी पेंशन के नॉमिनी के रूप में बच्चों का नाम एड करा सकती है। इससे पहले महिला सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद फैमिली पेंशन उसके पति को मिलती थी।

लेकिन अब नए ऐलान के बाद बच्चों को भी पेंशन के लिए नॉमिनेट करने की सुविधा मिलेगी। मंत्रालय के अनुसार यह फैसला काफी प्रगतिशील है और इस फैसले से महिलाओं को सशक्त बनाने में काफी मदद मिलेगी। वहीं सरकार के ऐलान के बाद अगर किसी महिला का पति जीवित है और उनका एक ही बच्चा है तो फैमिली पेंशन के लिए उस बच्चे को भी प्राथमिकता मिलेगी।

pc- bizlibrary.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।

 

 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.