- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पुदुचेरी दौरे से पहले यहां पर वी नारायणसामी सरकार को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के करीबी माने जाने वाले विधायक ए जॉन कुमार ने आज इस्तीफा दे दिया है।
प्रदेश में राहुल गांधी के चुनावी दौरे से पहले विधानसभा से इस्तीफा देने वाले ए जॉन कुमार चौथे कांग्रेसी विधायक हैं। खबरों के अनुसार साल 2019 में हुए उपचुनाव में कामराज नगर सीट से निर्वाचित हुए जॉन कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष वीवी शिवकोलुंधु को हाथ से लिखा अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
इससे पहले ए नमास्सिवयम, मल्लाडी कृष्ण राव और ई थीप्पैनजान विधायक पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस को झटका दे चुके हैं।
अब विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या केवल 10 ही रह गए हैं। जबकि सत्ता एवं विपक्ष के एक समान 14-14 सदस्य हो गए हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार से पुदुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार की शुरुआत करेंगे।