कांग्रेस का 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ: Vasundhara Raje

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 10:15:17 AM
Congress's promise to waive off farmers' loans in 10 days has not been fulfilled till date: Vasundhara Raje

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बुधवार को बकानी में खानपुर से भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार नरेन्द्र नागर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने इस संबंध मेें ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस के इस कुशासन से पूरा राजस्थान त्रस्त है, जिसका परिणाम भाजपा को मिल रहे इस अपार समर्थन के रूप में सामने हैं। बकानी में खानपुर से भाजपा के लोकप्रिय उम्मीदवार नरेन्द्र नागर के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। 

कांग्रेस द्वारा 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कुर्क हुई। वहीं 350 किसानों ने आत्महत्या कर ली। युवाओं से वादा करके भी बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। 19 बार पेपर लीक होने से 70 लाख युवाओं का भविष्य चौपट हुआ है। जिससे युवा डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर रहें हैं।

कांग्रेस के इस कुराज में राजस्थान ने दुष्कर्म और महिला, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार, कर्ज व बेरोजगारी में कीर्तिमान बनाया है, लेकिन निश्चित है कि यह सरकार अब हार में भी नया कीर्तिमान बनाएगी।

PC: twitter 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.