आखिरी समय में कांग्रेस की राहत घोषणाएं सिर्फ चार दिन की चांदनी है: Vasundhara Raje

Samachar Jagat | Saturday, 11 Nov 2023 10:07:05 AM
Congress's relief announcements at the last moment are just four days of moonlight: Vasundhara Raje

जयपुर। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जमकर प्रचार कर रही है। वह चुनावी सभाओं में कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही हैं। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने ट्वीट किया कि कांग्रेस के 5 वर्षों में बहन बेटियों के स्वाभिमान को चोट पहुंची है। यहां आए दिन निर्दोष लोगों की हत्याएं हुई। छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुए। 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें कुर्क हो गई। जिससे 350 किसानों ने आत्महत्या तक कर ली। युवाओं से वादा करके भी बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। प्रदेश में 19 बार पेपर लीक होने से 70 लाख युवाओं का भविष्य चौपट हुआ है।

अब जाते-जाते कांग्रेस सरकार राहत देने का अभिनय कर रही है। ऐसा पिटारा खोल रही है, जिसमें दिखावे के अलावा कुछ नहीं है। आखिरी समय में कांग्रेस की ये राहत घोषणाएं सिर्फ चार दिन की चांदनी है। जनता भी उनकी नीयत को जान चुकी है, इसीलिए अब भाजपा को चुनने का मन बना लिया है।

PC: twitter 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.