- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के डीग जिले से वेलेंटाइन डे के दिन हत्या का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब यहां जुरहरा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव बमनबाड़ी वास में शुक्रवार रात 9 बजे के करीब देवर ने अपनी भाभी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
वहीं एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर किया गया है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खबरों के अनुसार, मृतक मनजीत अपने दोस्त के साथ शौच करने के लिए जंगलों में गया था।
जहां गांव के पूरण नाम के एक युवक ने उसे गोली मार दी। इसके बाद उसने अपने घर जाकर अपनी भाभी परमजीत को भी गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को भाभी के अफेयर था। इसी कारण से उसने पहले युवक की हत्या की और इसके बाद भाभी पर भी ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें