Delhi Weather : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Samachar Jagat | Friday, 16 Sep 2022 11:07:36 AM
Delhi Weather : Delhi recorded minimum temperature of 22.5 degree Celsius

नई दिल्ली : दिल्ली में शुक्रवार को सुबह बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे और इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है।

शहर के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को पूरी रात पानी बरसा तथा शुक्रवार को दिन में और बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार को सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे के बीच 4.1 मिलीमीटर बारिश हुई।” अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में अब तक सबसे कम तापमान है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.