Rajasthan Assembly Elections: आज जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची

Samachar Jagat | Friday, 20 Oct 2023 09:48:27 AM
Rajasthan Assembly Elections: First list of Congress candidates may be released today

जयपुर। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची अभी जारी नहीं हुई है। इस सूची का इंतजार आज समाप्त हो सकता है। खबरों की मानें तो आज कांग्रेस की ओर से 106 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की आज दौसा जिले में जनसभा होगी।

इस जनसभा के बाद कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने की संभावना है। इस प्रकार के संकेत प्रभारी रधांवा ने भी दिए थे। गौरतलब है कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही जारी करने का ऐलान किया था।

हालांकि कई दौर की वार्ता के बाद भी अभी सूची जारी नहीं हो सकी है। इस बार कांग्रेस की ओर से बड़ी संख्या में मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की संभावना है। अब देखने वाली बात होगी कि किन-किन विधायकों के टिकट कटेंगे। 

PC: republicworld.



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.